Top News

जंदाहा क्षेत्र में टाटा सुमो पर लोड 1000 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 322 मार्ग में सलहा पावर ग्रिड के पास एक टाटा सूमो गाड़ी पर लोड करीब 1000 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड संख्या 3 निवासी लाल देव राय के पुत्र उपेंद्र राय एवं सोगारथ राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है। अवर निरीक्षक विजय कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया निवासी उपेंद्र राय एवं पवन कुमार को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है


बताया गया अवर निरीक्षक विजय कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं गस्ती में थे। सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपुर की ओर से उजला रंग के टाटा सुमो से जंदाहा की ओर देसी शराब लाया जा रहा है। सूचना पर एनएच 322 मार्ग में सलहा पावर ग्रिड के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू की गई। जिस दौरान हाजीपुर की ओर से उजले रंग की आ रही एक टाटा सूमो को पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा गाड़ी रोक दिया गया। तथा चालक सहित दो व्यक्ति गाड़ी से कूदकर भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान उपेंद्र राय एवं पवन कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि तलाशी के दौरान 10 जूट के बोरे में पॉलिथीन में रखा गया करीब 1000 लीटर देसी शराब बरामद किया गया

वहीं दूसरी ओर अरनिया निवासी मनोज कुमार मनोहर के घर पर छापेमारी कर किंग गोल्ड स्पेशल व्हिस्की की कुल 69 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दोनों मामले में गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post