Top News

मोक्ष के नगरी गया के बिष्णुपद मंदिर प्रगन में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर फल्गु महाआरती की गई।

 


गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

मोक्ष के नगरी गया के  बिष्णुपद मंदिर प्रगन में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर फल्गु महाआरती की गई।केशव लाल जी के  अध्यक्षता में मोक्ष के नगरी गया के देवघाट स्थान विष्णुपद के समीप पाँच निपुण गयापाल ब्राह्मणों के द्वारा फल्गु महाआरती का कार्यक्रम सम्पन की गई।मीडिया प्रभारी छोटू बारीक ने बताया।कि आज के दिन लक्ष्मीनारायण जी का पूजन करने से उनकी विशेष कृपा धन ,वैभव की प्राप्ति होती है। ऐसे मौके पर फल्गु नदी में स्नान कर तर्पण करना अनन्त फलदायी होता है


।ऐसा मना जाता है की मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान पुण्य करने से 32 पूर्णिमा का फल प्राप्त होता है।आरती कर्ता श्री आशीष कटरियार, सागर अग्निवार .रंगनाथ विठृल, मानस भैईया एवम रोहित पाठक ने आरती ने सामिल हुये।इस महाआरती के मुख्य अतिथी के रूप में डॉ नन्द किशोर गुप्त, डा. संजय वर्मा आईसीआईसी बैंक के प्रबंधक श्री राहुल कुमार व एडवोकेट श्री विश्वनाथ कुमार उपस्थित रहे।इस मौके पर महाआरती के उपरांत महाप्रसाद का भी वितरण किये।श्री फलगुसेवा समिति व पंचदशानन जूना अखाड़ा के द्वारा देवघाट पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे 2500 नगरवासियों ने भोजन ग्रहण कर इसे सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post