Top News

धूम धाम से निकली गई कलश यात्रा

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : बाबा सत्यानंद स्वामी स्मृति संस्थान डेढपुरा, बरहगामा की ओर से बाबा सत्यानंद स्वामी के वर्षगांठ का आयोजन किया गया। जिसमें एक दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कुमारी कन्याओं एवं पुरुष सिर पर गंगाजल भरा कलश लेकर बाबा सत्यानंद स्वामी स्मृति संस्थान की ओर बढ़ते रहें


इसी क्रम में बैंड बाजा की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर थिरकते बच्चों की टोली झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया ।इस दौरान पूरे रीति- रिवाज व वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ आरंभ हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post