Top News

पति की हैवानियत आया सामने पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला खौलता हुआ दाल।

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : पति और पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है शादी के समय अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ देने का वादा किया जाता है। आज पति पत्नी के रिश्ते को चरितार्थ किया जा रहा है। वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव में ससुराल आए पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला करने की कोशिश की पत्नी इतनी घायल हो गई कि उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में भर्ती कराया गया। घायल रंजन देवी ने बताया कि उसकी शादी शेरपुर निवासी मुकेश राय से हुई थी 


शादी के समय से ही उसके साथ मारपीट किया जा रहा है।अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण अपने मायके में रहकर करती है ।पति से जब अपने खर्च के लिए रुपए पैसों की मांग करती है तो उसके साथ मारपीट करने लगता है।आज सुबह ससुराल आए मुकेश कुमार राय अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और पत्नी के चेहरे पर खौलता हुआ दाल डाल दिया। जिससे पत्नी रंजन देवी बूरी तरह झुलस गई वहीं घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में कराया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post