Top News

10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार ।



वैशाली से लाल बाबू महतो

जंदाहा थाना पुलिस ने गस्ती एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर अरनिया गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की है। इस मामले में जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक विजय कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अरनिया निवासी विजय राम को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय राम को सोमवार को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल  कारागार हाजीपुर भेज दिया गया।


दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरनिया निवासी विजय राम अपने घर के समीप शराब रखा है ।जब पुलिस छापेमारी को पहुंची तो आरोपी अपने खेत में बने बांस के चचरा पर बैठा था जो भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया तत्पश्चात तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके खेत में बने चचरा के पास से बोरा से ढका हुआ एक पॉलीथिन में रखा गया करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post