Top News

संगठन की मजबूती हेतु चलो गांव की ओर का कार्यक्रम को लेकर राजद ने की बैठक

 


नालंदा से बंटी राज आर्यन्स की रिपोर्ट

नालंदा : बिहारशरीफ (नालंदा) जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक दिवसीय बैठक बड़ी पहाड़ी स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने किया। बैठक में आगामी 5 जनवरी से हर प्रखंड मुख्यालय में बैठक करने का निर्णय लिया गया। संगठन की मजबूती हेतु चलो गांव की ओर का कार्यक्रम भी आयोजन होना है संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव हुमायूं अख्तर तारीक ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है किसानों की स्थिति दयनीय है


अभी तक अधिप्राप्ति की लक्ष्य को पूरा करने में सरकार विफल है यूरिया खाद कालाबाजारी जारी है किसानों को महंगे दाम पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है बैठक में अन्य लोगों के अलावा पार्टी के प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव श्री अनिल महाराज श्री सीताशरण बिंद पप्पू यादव विजय यादव मुखिया कल्लू मुखिया रामाशीष चौधरी दीपक कुमार सिंह मोहम्मद खुर्शीद अंसारी अरुणेश यादव टनटन खान विनोद यादव मनोज यादव दयानंद आर्य नवल यादव विनीत चौहान दयानंद सिंह गुड्डू यादव रामाशीष यादव अरविंद शर्मा परमाणु संतोष पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post