Top News

पुल नहीं बना डायवर्सन पर गाड़ी पलटा दबकर ड्राइवर की मौत

अमौर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र में पुलकट्टा धार में बने डायवर्सन को पार करने के दौरान जुगाड़ गाड़ी पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने अमौर पुलिस को दी सूचना मिलते ही अमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया


 जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कस्बा गेरुआ मार्ग में पुलकट्टा धार पर पुल का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाने के कारण ग्रामीणों को डायवर्सन के सहारे आवागमन करना पड़ता है। गेरुआ से खरहिया जाने के दौरान लोहे का सरिया लोड जुगाड़ गाड़ी जा रहा था। हसीब चौक के समीप चढ़ाई करने के दौरान जुगाड़ गाड़ी अचानक पलट गई। जुगाड़ गाड़ी पलटने से चालाक गाड़ी के नीचे आ गए। जब तक ग्रामीण जूटे और उन्हें गाड़ी के नीचे से निकाला गया। तब तक उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी


 चालक की पहचान अजीजुल ग्राम पतनौर थाना दालकोला जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी आ पहुँचे और परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है घटनास्थल पर अमौर पुलिस के अनि इस्लाम सदलदल बल के साथ मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post