पूर्णिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया: जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 कब्रिस्तान के बगल में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में एक 10 वर्ष की बच्ची जिंदा जल गई वही घर का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद जुबेर आलम एवं उनकी पत्नी धमदाहा बाजार गई हुई थी ।अचानक उनके घरों में आग लग गई। आसपास के लोगो ने जुबेर आलम को फोन पर सूचना दी जब तक में मोहम्मद जुबेर आलम कुछ समझ पाते तब तक पूरा घर को आग ने अपने चपेट में ले लिया था। वहीं उसे याद आया कि जब दोनों बाजार गए थे तो उसकी बेटी जहाना खातून सोई हुई थी। आसपास बच्ची को ढूंढा गया मगर नहीं मिली। वहीं आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर बच्ची सोई हुई अवस्था में जिंदा जली हुई मिली
वहीं इस आग ने आसपास के 5 घरों को भी अपने चपेट में ले लिया था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग धमदाहा को सूचना दी। मौके पर अग्निशमन विभाग धमदाहा की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए हैं। दमकल की दो दो गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।वही जुबेर आलम ने बताया कि मेरी बेटी घर में सोई हुई थी जलकर पूरी तरह से राख हो गई है।अग्निपीड़ित परिजनों ने धमदाहा थाना अध्यक्ष को सूचना दी
धमदाहा थाना अध्यक्ष रंजन सिंह को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपने सदलबल के साथ पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेजने की तैयारी में जुट गई है। वही इस मौके पर धमदाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा, धमदाहा अंचलाधिकारी रवि प्रसाद धमदाहा थाना अध्यक्ष रंजन सिंह,अनिल सिंह सूरज कुमार एवं अग्नि शमन विभाग की टीम सक्रिय रूप से घटना स्थल पर डटे हुए थे।
Post a Comment