Top News

बंद कमरे में मिला बढ़ाई मिस्त्री का शव

पूर्णिया से रोहित कुमार की रिपोर्ट

पूर्णियां : पूर्णिया के डीएवी चौक पर बढई मिस्त्री का शव कमरे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.. जहां मौके पर टीओपी थाना पुलिस भी दल बल के साथ पहुंची.. मृतक सानिया सिंह उर्फ रामेश्वर सिंह है जो दिनाजपुर बंगाल निवासी हैं.. मृतक पिछले कुछ सालों से पूर्णिया डीएवी चौक स्थित उमर फर्नीचर में बढई मिस्त्री का काम करता था.. वही टीओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हैं


पड़ोस के मो.जैनुल ने बताया कि हमलोगो को हल्ला होने पर जानकारी मिली.. मृतक 5 महीने बाद अपने घर से पूर्णिया आया हुआ था.. घर से लौटने के बाद सुबह उसका शव कमरे से मिला.. साथ ही वही घटना स्थल के पास पानी के बोतल में कीटनाशक दवा भी पाया गया है.. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टि देखने से जहर खाकर आत्महत्या लगता है

Post a Comment

Previous Post Next Post