Top News

बिहार को आगे बढ़ाएँगे तेजस्वी-राजश्री : ई.प्रभाष

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : ई.प्रभाष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार लालू यादव ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की राह को मजबूत किया है।उसी प्रकार तेजस्वी यादव राजश्री के साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे।उक्त बातें सोमवार को उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री से मिलकर बधाई देने के बाद कही।उन्होंने दोनों को सफल व सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर बिहार के विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही


जिस प्रकार लालू यादव व राबड़ी देवी बिहार और देश के करोड़ों लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरे,ठीक उसी प्रकार तेजस्वी यादव भी बिहार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।इस कार्य में तेजस्वी के साथ राजश्री मजबूती से खड़ी रहेगी। दोनों मिलकर बिहार को नई दिशा प्रदान करेंगे।मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी से भी उन्होंने मुलाकात कर बिहार की स्थिति पर चर्चा किया।उनके साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लुकमान आलम भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post