Top News

2 किन्नर की हत्या के बाद किन्नरों ने की तोड़फोड़ नग्न प्रदर्शन



बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

राजधानी पटना में 2 किन्नर की हत्या के बाद राजधानी के सड़को पर किन्नर बबाल कर रही है। पटना में किन्नर के मौत पर साथी किन्नरों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया है. किन्नर की मौत जय श्रीराम अस्पताल के पास हुई थी. कंकड़बाग स्थित जय श्रीराम अस्पताल के सामने 150 के करीब किन्नर एकत्रित होकर जमकर हंगामा कर रहे हैं. साथ ही किन्नर नग्न आवस्था में होकर प्रदर्शन करते दिखायी दे रहे हैं. भारी मात्रा में किन्नर सड़कों पर खड़ा होकर नारेबाजी के साथ लोगों के वाहन को तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं


आपको बता दें कि उनकी मांग है कि हमारे दो किन्नरों को मौत के घाट उतार दिया गया. सोमवार को पटना के गायघाट में और आज पटना के चिरैयाटांड़ पुल के नीचे घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि जब वह नाच गाना करके लौट रही थी. तभी किन्नरों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. पूरी तरीके से जय श्रीराम अस्पताल में तोड़फोड़ की गई. कई गाड़ियों को भी तोड़फोड़ की और नग्न अवस्था में जोरदार हंगामा कर रही हैं. पुलिस प्रशासन से मांग कर रही है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए नहीं तो पूरे पटना में नंगा नाच किया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post