पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया : प्रेम प्रसंग में दलित लड़की के साथ मारपीट मामलें में फरार चल रहे गणेशपुर पंचायत के सरपंच पति सुरेन्द्र चौधरी ने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वायरल वीडियो के बाद कृत्यानंद नगर में मामला दर्ज होने के बाद से ही सरपंच पति सुरेन्द्र चौधरी फरार चल रहा था। इधर मामला दर्ज होने के बाद एसपी दयाशंकर ने सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करने के आदेश थाना को दिया गया था। पुलिस के दबाव के कारण शुक्रवार को पूर्णिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है
बता दे बीते 19 दिसंबर को प्रेम प्रसंग में सुलह कराने पहुंची लड़की के साथ सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी के द्वारा बांड पेपर पर साइन कराने को लेकर मारपीट की गई थी, यहाँ तक कि बिजली के तार का कोड़ा बनाकर बड़े ही बेरहमी से मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पूर्णिया में जनाक्रोश भड़क गया था
जिसके बाद एसपी दयाशंकर के आदेश पर के.नगर थाना में सरपंच पति सुरेन्द्र चौधरी, लड़की के पिता दिनेश सहित 17 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सरपंच पति सुरेन्द्र चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रहीं थी। पुलिस दबिश के कारण शुक्रवार को सरपंच पति सुरेंद्र चौधरी न्यायालय में आत्मसमपर्ण कर दिया। वही सरपंच पति ने भी अपने साथ हुए मारपीट का एक आवेदन थाना में दिया है।
Post a Comment