पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस को एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर जिला मोटरसाईकिल चोर/लूट गिरोह के 7 अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इन चोरो के पास से चोरी की 08 मोटर साईकिल बरामद की गई है। ये सभी चोर मरंगा थाना क्षेत्र के रहने वाले है जो आपस मे मिलकर संगठित गिरोह चलाते हैं।इनके पास से बरामद मोटर साइकिल में यामाहा आर 15 बिना नम्बर का, अपाची मोटर -02 (मीरगंज थाना से लूटी गई 01 मोटर साईकिल), एक होन्डा साईन, 2 ग्लैमर बाइक और 2 हिरो स्पेंलण्डर शामिल है
पुलिस अधीक्षक श्री दया शंकर के द्वारा पूर्णियॉं शहरी क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की घटना पर रोक लगाने एवं घटना में शामिल गिरोह को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने हेतु एसडीपीओ श्री सुरेन्द्र कुमार सरोज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसके सदस्य पु0अ0नि0 मिथिलेश कुमार, मरंगा थानाध्यक्ष, पु0अ0नि0 मनीष चन्द्र यादव, मरंगा थाना, परि0 पु0अ0नि0 आनंद कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे
इस टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में तकनीकी तथा मानवीय सुत्रों पर काम करते हुए चोरी के 04 मोटर साईकिल के साथ गुड़ मिल्की राईस मिल के पास से 05 अन्तर जिला मोटर साईकिल चोर गिरोह को एक साथ पकड़ा गया। जिनमे बाबुल आलम पिता-मो0 शमीम, मोहन सरदार पिता-विनोद सरदार, राकेश ठाकुर पिता-कुलानंद ठाकुर , सुमन चौधरी पिता-सिंकंदर चौधरी एवं रणवीर गुप्ता, पिता-राजेन्द्र गुप्ता तीनो साकिन हरदा बाजार थाना-मरंगा जिला-पूर्णियॉं आदि शामिल है
तथा उनके निशानदेही पर राईस मिल के दक्षिण तरफ 03 मोटर साईकिल बरामद करते हुए मिल्की से तथा मीरगंज थाना कांड संख्या-118/21 में संलिप्त अपराधकर्मी हिमांशु कुमार पिता-जयप्रकाश गुप्ता साकिन-मिल्की थाना-मरंगा जिला-पूर्णियॉं एवं अभिषेक कुमार पिता-राजकिशोर यादव साकिन-बौसी वार्ड संख्या-07 थाना-बौसी जिला-अररिया को लूट के 01 अपाची मोटर साईकिल के साथ पकड़ा गया
सभी अपराधी मास्टर चाभी से एक दूसरे का सहायता कर शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक की चोरी किया करते थे। पकड़ा गया अपराधी राकेश ठाकुर का अपराधिक इतिहास रहा है उसके खिलाफ सुपौल, कटिहार और पूर्णिया में 11 मामले दर्ज है। इसके अलावे मोहन सरदार पर पूर्णियाँ में 3 मामला दर्ज है। और सुमन चौधरी पर भी सुपौल और पूर्णिया में 3 मामले दर्ज है।
Post a Comment