Top News

किसान मोर्चा ने चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती मनाई



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

देश के पूर्व प्रधानमंत्री महान किसान नेता स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती अंबेडकर सेवा सदन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर उपस्थित बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार ने चौधरी चरण सिंह के जीवनी एवं उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यो एवं भूमि सुधार के लिए लिए गए निर्णयों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर आलोक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के एक गांव नूरपुर से निकलकर स्वतंत्रता संग्राम में जेल गए। आजादी के बाद वकालत पेशे से निकलकर विधानसभा पहुंचे और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मंत्री पद के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचकर किसानों के हितों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े-बड़े निर्णय लिए।

मंडी एक्ट लाकर किसानों को बाजार उपलब्ध कराने एवं भूमि सुधार का कानून पास कर छोटे किसानों एवं गरीब को भूमि आवंटन कराया। केंद्र में वित्त मंत्री, गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच कर ग्रामीण पुनरुत्थान विभाग का गठन कर किसानों के लिए अलग से नाबार्ड बैंक की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। चौधरी साहब सादगी पूर्ण एवं इमानदारी पूर्वक जीवन व्यतीत कर देश में एक आदर्श स्थापित किए। पिछड़े वर्गों के लिए बीपी मंडल आयोग का गठन कर गृह मंत्री के रूप में ऐतिहासिक निर्णय लिए। बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक किसान नेता अनिरुद्ध मेहता ने इस अवसर पर चरण सिंह को देश का सच्चा किसान हितेषी नेता बताया चौधरी चरण सिंह अपने शासनकाल में किसानों को सस्ते दरों पर खाद बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बाजार भी उपलब्ध कराने के लिए मंडी समिति को सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड इस्लाम उद्दीन, किसान नेता मुख्तार आलम, वीरेंद्र कुमार दास, प्रिय नाथ सिंह, प्रेम लाल महतो, रामाशंकर शर्मा , उमेश यादव, राजेश कुमार मंडल, दिलीप कुमार यादव, सुरेश यादव, मोहम्मद कयूम, प्रशांत मधुकर, देवनाथ यादव ,शारदानंद यादव, विजय पंडित, शत्रुघन यादव, दिनेश शर्मा, रसिकलाल पासवान, पिंकू यादव ,संजीव यादव, दिगंबर भारती ,छोटू यादव ,अखिलेश कुमार आदि उपस्थित हुए। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंबेडकर सेवा सदन के संस्थापक संभू दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post