Top News

पूर्णिया सब्जी बिक्रेता की 4 गोली मारकर हत्या

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया : धमदाहा थाना क्षेत्र के उत्तर टोला आज तड़के गोली की आवाज से दहल गया। अपराधियो ने सब्जी बिक्रेता पप्पू कुमार उम्र 30 वर्ष को घर मे घुसकर 4 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक धमदाहा स्थित सेंट्रल बैंक के सामने सब्जी बेचने का कार्य करता था


बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह यह अपने कमरे से निकलकर दरवाजे पर मौजूद शौचालय गया था। जिसके बाद जैसे ही वह चापाकल पर गया घर के पीछे घात लगाए अपराधी ने सर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल भागने का प्रयास किया मगर अपराधी ने एक के बाद एक चार गोली मार दी। जिससे सब्जी बिक्रेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई


इधर गोली की आवाज सुनकर गाँव वाले घटनास्थल पर दौरे जहाँ मृतक जमीन पर गिरा हुआ था।  इधर आनन फानन में घायल पप्पू को अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया जहां उसने दम तोड़ दिया,फिलहाल धमदाहा पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया भेज दिया है। मृतक शादीशुदा नहीं था, अपने पिता के साथ रहता था। घटना की बाबत कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। मामला प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा है।

1 Comments

  1. पूर्णिया जिले में अपराधी बहुत हो चुके हैं। दिन प्रतिदिन गोलीकांड की ही आवाज आती है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post