वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
वैशाली : महनार थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर एसआई नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जब की भारी मात्रा में अर्ध निर्मित देसी शराब को भी नष्ट किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए
थाना क्षेत्र के देशराजपुर और जलालपुर गांव सहित और दूसरे जगहों पर देसी शराब बनाकर बेचने के अड्डों पर छापेमारी की गई। जिसमें जलालपुर गांव निवासी विनोद चौधरी एवं देशराजपुर गांव निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाने के एसआई नीरज कुमार सिंह, पीएसआई आरती कुमारी, सरफराज आलम आदि शामिल थे।
Post a Comment