Top News

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया में फ्लाइंग रैबिट्स द्वारा मंत्रमग्ध कर देने वाला एयर शो

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया। फ्लाइंग रैबिट्स ने अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया में शनिवार को मंत्रमुग्ध कर देने वाला एयर शो आयोजित किया।टीम फ्लाइंग रेबिट्स का नेतृत्व कर्नल लक्ष्मी कांत यादव, ऑफिसर कमांडिंग और चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर (माइक्रोलाइट) गया ने किया । अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया के मेगा इवेंट में पांच माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और ग्राउंड क्रू सहित 25 लोगों ने भाग लिया।मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले के दौरान राज्यवर्धन स्टेडियम में पांच माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट द्वारा विभिन्न झंडों के साथ फ्लाई पास्ट प्रदर्शित किया गया। पायलट-इन कमांड कर्नल लक्ष्मी कांत यादव और सह-पायलट सिपाही प्रफुल्ल फूकन द्वारा जेन एयर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से दो झंडों (राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय सेना ध्वज) की संरचना प्रदर्शित की गई । अगले माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से पायलट-इन-कांड नायक प्रदीप सिंह और सह-पायलट कर्नल तमोजीत विश्वास ने सेना सेवा कोर ध्वज को प्रदर्शित किया । मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान ध्वज को पायलट-इन-कमांड हवलदार सुर्वे एसटी और सह-पायलट सिपाही शंकर प्रधान ने एक्स-एयर (एफ) माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट प्रदर्शित किया गया।इसके बाद मुख्यालय मध्य कमान का ध्वज पायलट-इन-कमांड नायक रवि चौहान और सह-पायलट नायक विजय यादव द्वारा प्रदर्शित किया गया । फ्लाई पास्ट के अंत में पायलट-इन-कमांड नायक विपिन शर्मा और सह-पायलट मेजर अंकित तिवारी द्वारा अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया का ध्वज प्रदर्शित किया गया। टीम लीडर द्वारा माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से राज्यवर्धन स्टेडियम में 360 डिग्री लूप और डेयर डेविल टच डाउन भी किया गया। इस दौरान दर्शों की तालियों से स्टेडियम गूंज उठा।जेटलमैन कैडेटस को विदाई संदेश सहित 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के स्वर्ण जयंती वर्ष का जश्न मनाने के लिए माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट द्वारा उपयुक्त संदेशों के साथ पांच बैनर प्रदर्शित किए गए ।


टीम लीडर तथा पायलट-इन-कमांड कर्नल लक्ष्मी कांत यादव और सह-पायलट सिपाही प्रफुल्ल फूकन ने जेन एयर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से एक उपयुक्त संदेश बैनर "स्वर्णिम विजय वर्ष" प्रदर्शित किया । 'फ्लाइंग रैबिट्स' बैनर को नायक प्रदीप सिंह और सह-पायलट कर्नल तमोजीत विश्वास ने एक्स-एयर (एफ) माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से प्रदर्शित किया । "सेवा अस्माकम धर्म' बैनर हवलदार सुर्वे एस टी और सह-पायलट सिपाही शंकर प्रधान द्वारा एक्स-एयर (एफ) माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से प्रदर्शित किया । तत्पश्चात पायलट-इन-कमांड नायक रबि चौहान और सह-पायलट नायक विजय यादव ने "शौर्य ज्ञान संकाल्प' बैनर को एक्स-एयर (एफ) माइक्रोलाइट

एयरक्राफ्ट से प्रदर्शित किया । अंत में जेंटलमैन कैडेटों को विदाई संदेश बैनर "ADIEU TES-38 और sco-47" को पायलट-इन-कमांड नायक विपिन शर्मा और सह-पायलट मेजर अंकित तिवारी द्वाराप्रदर्शित किया।पासिंग आउट परेड के समीक्षा आदेश मार्च के दौरान ड्रिल स्क्वायर पर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट द्वारा झंडों के साथ फ्लाई पास्ट प्रदर्शित किया गया ।पायलट-इन-कमांड कर्जल लक्ष्मी कांत यादव और सह-पायलट सिपाही प्रफुल्ल फूकन द्वारा जेन एयर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से दो झंडों (राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय सेना ध्वज) की संरचना प्रदर्शित की गई । अगले माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से पायलट-इनकमांड नायक प्रदीप सिंह और सह-पायलट कर्नल तमोजीत बिस्वास ने सेना सेवा कोर ध्वज को प्रदर्शित किया । मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान ध्वज को पायलट-इन-कमांड हवलदार सुर्वे एसटी और सहपायलट सिपाही शंकर प्रधान ने एक्स-एयर (एफ) माइकोलाइट एयरक्राफ्ट से प्रदर्शित किया गया । इसके


बाद मुख्यालय मध्य कमान का ध्वज पायलट-इन-कमांड नायक रवि चौहान और सह-पायलट नायक विजय यादव दवारा प्रदर्शित किया गया । फ्लाई पास्ट के अंत में पायलट-इन-कमांड नायक विपिन शर्मा और सह-पायलट मेजर अंकित तिवारी दवारा अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया का ध्वज प्रदर्शित किया गया। फ्लैग शो का नेतृत्व पायलट-इन-कमांड के रूप में टीम लीडर कर्नल लक्ष्मीकांत यादव ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post