गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया। महाबोधि कॉलेज बेलागंज में सीडीएस बिपिन रावत व सेना के 13 अधिकारी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजना किया गया।इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के सभी शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स शामिल होकर सीडीएस बिपिन रावत के के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीटीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सीडीएस बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे,वो एक दूरदर्शी अधिकारी थे, जिन्होंने भारतीय सेना के रक्षा संगठनों में दूरगामी सुधारों की शुरुआत की।
उन्होंने भारत के संयुक्त थिएटर कमांड की नींव रखने और सैन्य उपकरणों के बढ़ते स्वदेशीकरण को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एक ऐसी विरासत वो छोड़ गए हैं जिसे वर्तमान पीढ़ियों द्वारा और आगे बढ़ाया और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सीटीओ सुनील कुमार पांडे, टीआर प्रो.बिनोद कुमार, प्रो. संजय पांडे, डॉ. पुष्पा कुमारी, प्रो. नयनतारा,एस यू ओ धीरज कुमार अकेला, एनसीसी कैडेट पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Post a Comment