Top News

शीतलहर व ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार: पिछले दो दिनों से हुई बेतहाशा ठंड के कारण जन - जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण ठंड के कारण लोग -बाग घरों से कम ही निकल रहे हैं। वहीं वृद्ध लोग घर में कंबल में दुबके रहने को विवश हैं।  वहीं ठंडी के कारण हाट - बाजार की रौनक में कमी आ गई है। वहीं ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई गर्म कपड़ों में स्वेटर ,जर्सी , शॉल।  जबकि बच्चों में सर्दी खांसी बुखार आदि रोग का प्रकोप बढ़ गया है। इसके आलावा मजदूरों की मजदूरी भी प्रभावित हुई है। कुदाल चलाने वाले , ठेला चालक  भी मौसम दुरुस्त होने के बाद ही मजदूर घरों से काम पर निकलते हैं


वहीं मंगलवार की रात बूंदा -बूंदी होने के कारण ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई। वहीं मवेशी पालकों को भी मवेशी हेतु चारा जुटाने में परेशानियां हो रही है। हालांकि शीतलहर व ठंड के कारण गेहूं की फसल अच्छी होने की संभावना प्रबल हो उठी है। किसान राजू चौधरी , विनय मंडल , एक के आजाद , नित्यानंद मंडल व सोनेलाल दास आदि का कहना था कि शीतलहर होने से गेहूं की फसल अच्छी होती है। जबकि आलू फसल में झुलसा रोग होने का  संभावना बढ़ गई है। बहरहाल ठंड के कारण जन -जीवन प्रभावित हुआ है।और गरीब गुरबों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने जगह-जगह पर अलाव लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post