फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
फलका(कटिहार):- फलका प्रखंड मुख्यालय समीप प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यायल परिसर में पूर्ण शराबबंदी को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित जीविका डीपीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता एवं स्वच्छताग्रही ने भाग लिया
बैठक को संबोधित करते हुवे एसडीओ श्री ओमी ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने में आमलोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि शराब बनाने, बेचने या फिर पीने पर पकड़े जाने पर उनका न चरित्र प्रमाण पत्र बनेगा साथ ही वैसे व्यक्ति का नाम गुंडा पंजी में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि शराब बनाने वालों को पहले समझाएं कि उसे छोड़ कर वैसे लोगों जीविका समूह से जुड़कर बेहतर दुसरा व्यवसाय कर बेहतर जीवन यापन कर सकते हैं। साथ ही सरकारी कई योजना चलाई जा रही है जिसका फायदा उठा सकते हैं। साथ ही एसडीओ ने अंत में मद्य निषेद्य क्रियान्वयन को लेकर सभी को शपथ भी दिलाई गई
इस दौरान एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि शराब बेचने व पीने वाले का सूचना देने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जायेगा, इसालिये आपलोग बेहिचक टोल फ्री नम्बर पर सूचना दें। स्थानीय पुलिस पुलिस का पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सूचना देने पर अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वैसे पुलिस पदाधिकारी पर ही कार्रवाई की जाएगी
कार्यक्रम का मंच संचालन सीआई आरिफ हुसैन ने किया । जबकि मौके पर फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान, पोठिया ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार राय, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सीओ दिवाकर कुमार, राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन,स्वास्थ लेखा प्रबंधक पवन कुमार, सीडीपीओ सहित संबंधित पदाधिकारी, सीडीपीओ उषा किरण, बीआरपी खलीलुर्रहमान, कर्मी जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका स्वच्छता ग्राही आदि मौजूद रहीं।
Post a Comment