पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियां : पूर्णिया जिला में भारतीय जनता पार्टी का पहले पहल पार्टी का कमल का फूल खिलाने वाले भाजपा कसबा पूर्व विधायक प्रदीप दास, जो लगातार 3 बार कसबा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, पिछले कुछ दिनों से पार्टी से अलग चल रहे थे। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल द्वारा पूर्णिया के पार्टी कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर के दौरान 11 दिसंबर को भाजपा में फिर से शामिल करने का पूर्णिया जिला भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने स्वागत किया
श्री दीपक ने कहा जिस समय श्री दास भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला अध्यक्ष चुने गए थे, उस समय उन्होंने प्रदेश में सदस्यता अभियान में पार्टी उनके नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी। उन्होने कहा कि राजनीति में ऐसा होता रहता है, गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए पार्टी द्वारा ऐसा कदम उठाया गया। नहीं तो कसबा सीट से पूर्व विधायक प्रदीप दास का चुनाव लड़ना फाइनल था
विधायक की घर वापसी पर वाणा प्रताप सिंह, कस्बा विधान सभा क्षेत्र श्री राजीव रंजन उर्फ गुड्डू सरपंच विजय मंडल, विजय सिंह, धनंजय दुबे प्रमोद दुबे, मोहन विश्वास, राधानंद विश्वास, बद्री गोस्वामी, मीरा झा, अनिल चौरसिया, लक्ष्मण मंडल, सुरेश शर्मा, कालिदास जनार्दन, अशोक केसरी, अजय कांत ठाकुर, विश्वास रमेश विश्वास आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पूर्व विधायक श्री दास के पार्टी से दूर रहने के कारण इस क्षेत्र की जनता काफी निराश थी। क्योंकि प्रदीप दास के समय में जो क्षेत्र का विकास हुआ वह वर्तमान विधायक के कार्यकाल में नहीं के बराबर है और जो भी हो रहा है वह मुंह देखा देखी हो रहा है।
Post a Comment