Top News

धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम नवम महाज्योति व भजन जागरण

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : शहर के गोलबाजार स्थित व्याहुत भवन के समीप मैदान पर बुधवार को श्याम परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम के महाज्योत व भजन संध्या को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। वही श्याम परिवार के सदस्यो ने बताया कि भगवान श्री खाटू श्याम का नौवां महाज्योत का आयोजन किया गया है। इस दौरान सुबह सात बजे निशान यात्रा (शोभा यात्रा) निकाला जायेगा। जिसमे महिला, पुरूष व बच्चे काफी संख्या मे शामिल रहेगे। वही संध्या पांच बजे से विशाल भजन जागरण कार्यक्रम आयोजित होना है


भजन जागरण कार्यक्रम मे श्रद्धालुओ को उत्तर प्रदेश के बरेली से अंजली द्विवेदी, फरिदावाद से अंश - वंश भजन गायक व अन्य कलाकारो के भजन व भक्ति संगीत का लुत्फ उठाने को मिलेगा। इसके अलावे भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, सवामणि पुष्प वर्षा से श्री भगवान खाटू श्याम की पूजा अर्चना होगी। बताया गया कि यह आयोजन पिछले नौ वर्षो से लगातार किया जा रहा है। श्याम परिवार के नितेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सूरज सोनी, नटवर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विकास, दीपक शर्मा, आकाश पंसारी, मंजीत कुमार, आतिष समेत अन्य भगवान श्याम खांटू के भक्तों के सहयोग से तैयारियो को लेकर सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post