Top News

नौवां खाटू महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : शहर के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला के समीप बुधवार की रात श्याम परिवार के द्वारा श्री श्याम प्रभु (खाटू नरेश) की नवम् महाज्योति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भजन जागरण कार्यक्रम आयोजित हुई। बाबा खाटू नरेश की भव्य दरबार आकर्षण की केन्द्र बनी हुई थी। भव्य दरबार आलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योति छप्पन भोग, सवामणि पुष्प बर्षा खाटू महोत्सव की विशेषता रही। श्री श्याम प्रभु के दरबार में देर रात तक पूजा अर्चना को श्रद्धालुओ की भीड़ देखने को मिला। भजन जागरण कार्यक्रम में फरिदावाद के अंश वंश की युगल जोड़ी ने शुरुआत में एक से बढ़कर एक भक्तिभजन से भक्तिमय माहौल कायम कर दिया। बरेली की गायिका अंजली द्विवेदी ने अपने मधुर भक्ति भजन से खाटू श्याम महोत्सव में चार चांद लगा दिया


उन्होंने श्री श्याम प्रभु के दरबार में एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओ को आनंदित कर दिया। इस दौरान "चाहे जमाना रूठे.. पर ये लगन ना छूटे..रहे साथ में सदा सांवरा साथ कभी ना छूटे, दुनिया ना मेरे किसी काम की, मैं तो दिवानी अपने श्याम की..। भक्तो के घर भी सांवरे आते रहा करो..दर्शन के नैन बावरे दर्शन दिया करो..वो कौन है जिसने हमको दी पहचान है, कोई ओर नही वो खाटू वाला श्याम है..तेरे नाम का हैं हमें दुनिया की परवाह नही। तुमको पाकर इस जीवन की अब तो कोई चाह नही..ओ बाबा इतना बता अब में जाउं कहां, जो ना मिला था कही वो मिला है

यहां...हमारे साथ दो पल तुम बितालोगे तो क्या होगा, हमें नजदीक तुम अपने बिठा लोगे तो क्या होगा...ऐसे दर्जनो भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओ को झुमने पर मजबूर कर दिया। वही कोलकाता के एंजल झांकी ग्रुप की टीम ने झांकी और नृत्य प्रस्तुत कर लोगा का मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री श्याम महोत्सव को लेकर शहर में भक्ति का वातावरण कायम था। देर रात तक श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही। बताया गया कि मुरलीगंज में नौ वर्षो से श्याम परिवार के द्वारा भव्य खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे सफल बनाने में श्री श्याम परिवार के सदस्य और शहरवासियो का अहम योगदान रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post