Hajipur news
हाजीपुर से संजय विजित्वर की रिपोर्टजिलाधिकारी , वैशाली,उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए की बैठक हुई । इस बैठक में पुलिस अधीक्षक , वैशाली, उप विकास आयुक्त , वैशाली,जिला परिषद अध्यक्ष , अपर समाहर्ता आदि उपस्थित थे । इस बैठक में बाढ़ आपदा में प्रभावित होने वाले लोगों एवं पशुओं के लिए उपलब्ध कराये जाने वाले ख़ाद्य एवं अन्य सामग्री ,पशुचारा और नाव के लिए किये गए दर का अनुमोदन कराया गया इस बैठक में संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए बाढ़ पूर्व की गई तैयारी जैसे सरकारी नाव का परिचालन प्रतिवेदन , प्राइवेट नाव के मालिकों के साथ एकरारनामा , महाजाल की स्थिति, एसडीआरएफ की टीम संख्या की जानकारी , तटबंध की सुरक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा हुई । इस बैठक में सभी प्रतिनियुक्त कर्मी को सतर्क रह मुस्तैदी से निगरानी करने का निर्देश दिया गया । गंडक नदी पर बने वाल्मीकि बैराज से छोड़े जा रहे पानी से संभावित बाढ़ के बिंदु पर भी गहन चर्चा हुई ।
Post a Comment