Top News

विधायक प्रकरण की जाँच हेतु एसपी से मिले भाजपा नेता

पूर्णिया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना साह जिला महामंत्री अनुपम झा एवं मीनाक्षी सिन्हा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंडल पुलिस अधीक्षक एवं उपाधीक्षक से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। 
जिसमें कहा गया है की 30 मई को प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान भाजपा के कार्यक्रम में राजद के एक नेता अनिल राम द्वारा हल्ला गुल्ला करना तथा व्यवधान उत्पन्न करना और उग्र व्यवहार किया गया। साथ ही पूर्णिया सदर विधायक पर झूठा इल्जाम डाला गया जो गलत है।
शिष्टमंडल ने कहा कि दर्ज एफआईआर की सभ्यता पूर्वक  जांच कर दोषियों के खिलाफ  कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए,

 क्योंकि भाजपा के कार्यक्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर अनावश्यक रूप से व्यवधान उत्पन्न करना तथा हंगामा खड़ा करना अभद्र एवं और संसदीय भाषा का प्रयोग करना घोर निंदनीय है। और ऐसा करने वाला व्यक्ति खुद को निर्दोष साबित करने के लिए विधायक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है जनप्रतिनिधि के मन को आघात पहुंचाता है। इसका शीघ्रता शीघ्र जांच कर खुलासा किया जाना चाहिए क्योंकि विरोधियों द्वारा विधायक के खिलाफ नकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए दूध का दूध  और पानी का पानी होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post