कटिहार से मणिकांत रमन कि रिपोर्ट
कुरसेला एजी बाजार स्थित सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु मूर्तियों की चोरी मामले में आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने कुरसेला पहुंच कर जांच पड़ताल किया। एसपी श्री कुमार मंगलवार की दोपहर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के साथ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और बारीकी से छानबीन के बाद स्थानीय लोगों से भी पुछताछ किया।
एसपी ने जांच के बाद थानाध्यक्ष को मूर्ति बरामद करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एसपी से जल्द मूर्तीयों की बरामदगी की मांग की है। बताते चलें कि 27 मई की रात अज्ञात चोरों ने सौ वर्ष पुराने ठाकुरबाड़ी का ताला तोड़ कर राधा कृष्ण और रूक्मिणी के साथ पांच शालीग्राम के मूर्तीयों की चोर कर ली थी।
अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां बेशकीमती बताया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। मूर्ति बरामदगी के लिये पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
Post a Comment