सरसी थाना पुलिस ने स्मेक के धंधेबाज को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस ने तस्कर के पास से 7.28 ग्राम स्मैक बरामद किया है।
गिरफ्तार तस्कर गुलजारी प्रसाद सिन्हा पिता -स्व0 ठाकुर प्रसाद लाल साकिन - सरसी थाना -सरसी जिला- पूर्णिया का निवासी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरसी थाना पुलिस दीवा गस्ती के क्रम में केनरा बैंक सरसी के समीप पहुँचे जहाँ कुछ लोग एकत्रित थे। पुलिस गाड़ी को देखकर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ा गया।
Post a Comment