डगरुआ थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी किया करता था। पुलिस ने ऑटो से कुल-28.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
इस मामले में मुन्ना पिता -सुरेश पासवान साकिन -हरदा बादल पुर थाना-मरंगा ज़िला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के क्रम में बैरियर चौक डगरूआ में संदेह के आधार पर एक टेंपो रोका गया। किंतु वाहन चालक गाड़ी न रोककर तेजी से भगाने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड कर पकड़ा गया एवं एक व्यक्ति टैंपू से कूदकर भागने में सफल रहा। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मुन्ना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन के अंदर बने तहखाने से कुल -28.875 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment