Top News

मिट्टी के अंदर छुपा कर रखा गया विदेशी शराब बरामद

कुरसेला (कटिहार)। गुप्त सूचना पर थाना पुलिस ने बुधवार को बल्थी महेशपुर गांव के सत्संग मंदिर तेलिहारी टोला में छापेमारी कर 62 बोतल विदेशी शराब के साथ 34 बोतल केन बीयर बरामद किया है। साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। 
थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर महेशपुर गांव के तेलिहारी टोला में मुन्ना साह पिता सुखरू साह के घर छापेमारी किया गया। जहां मिट्टी के अंदर दबाकर रखे प्लास्टिक के गैलन में शराब बरामद किया गया।
बरामद शराब में इम्पेरियल ब्लू 750 एमएल का 3, कॉनटेसा 150 एमएल का 15, रॉयल स्टेग 375 एमएल का 44 तथा बीयर की 34 बोतलों में कुल 38 लीटर शराब पाया गया है। मौके से गिरफ्तार तस्कर मुन्ना साह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post