कुरसेला (कटिहार)। थाना पुलिस ने बुधवार को गांधीग्राम विन्दटोली से दहेज हत्या के आरोपी को बीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना पर दहेज हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिये गांधीग्राम विन्दटोली में छापेमारी की गयी।
जहां आरोपी बासुदेव महतो के घर से बीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया तथा मौके से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बासुदेव महतो पर दहेज हत्या के तहत थाना में कांड संख्या 82/20 दर्ज है। जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।
Post a Comment