कटिहार से मणिकांत रमन कि रिपोर्ट
कुरसेला नया चौक विश्वकर्मा मंदिर के निकट मंगलवार की रात आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गयी। जिसमें लाखों की संपत्ति के जलने का अनुमान जताया गया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की गयी है। लेकिन अन्य वजह की भी लोग चर्चा कर रहे थे। आगजनी की घटना में बैंड पार्टी, होटल, मोटरसाइकिल गैराज व कोयला डिपो की दुकानें पूरी तरह जल गयी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात दो बजे के करीब विश्वकर्मा मंदिर के निकट दुकान में अचानक आग लग गयी।
दुकानों से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोग पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस बल भी दमकल के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित बैंड़ पार्टी के मास्टर नागो राम ने बताया कि दुकान में बैंड पार्टी का चार सेट सामान रखा था। जिसमें चार एम्प्लीफायर, ड्रम, वेस मशीन, ड्रेस, ढोल आदि सामान के साथ 16 हजार रुपये नगद भी आग के हवाले हो गया
। कुल मिलाकर उन्हें दस लाख की क्षति हुयी है। जबकि होटल संचालक रमेश कुमार लहेरी ने कहा कि दुकान का कुर्सी, टेबुल, बर्तन, फ्रीजर, शोकेस, पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक आदि सामान जलकर राख हो गया। जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये होगी। इसी तरह कोयला डिपो के मालिक अशोक शर्मा ने एक लाख और मोटरसाइकिल गैराज के मालिक मो० अफरोज ने दो मोटरसाइकिल सहित दो लाख का सामान जलने की बात कही है। हालांकि आगजनी में कितने की क्षति हुयी। यह जांच के बाद ही सामने आयेगा। घटना की सूचना पर बरारी विधायक विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जानकारी लेते हुये पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
Post a Comment