Top News

1 लाख की गड्डी में ऊपर नीचे 500 का बाकी कागज डाल हो रही थी ठगी

 कटिहार से मणिकांत रमन कि रिपोर्ट

स्टेट बैंक एटीएम के समीप से बुधवार को पुलिस ने नोटों की हेरा-फेरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक राकेश कुमार गुप्ता पिता सुरेन प्रसाद गुप्ता भागलपुर जिला के मोजाहिदपुर थाना अन्तर्गत मिर्जानहाट का रहने वाला बताया गया है। 
थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि पांच सौ रूपये के एक लाख की गड्डी बना कर युवक एटीएम से राशि निकालने वाले लोगों से हेराफेरी के फिराक में था। जिसे गस्ती पुलिस द्वारा स्टेट बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से बरामद नोटों की गड्डी में दो दो नोट उपर नीचे असली था बांकी गड्डी के बीच कागज पाया गया। 
गिरफ्तार ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पटना सिटी थाना से इसी तरह के मामले में जेल भी जा चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post