Top News

चोर ने जज के घर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया


पूर्णियाँ/संवाददाता
पूर्णिया में चोर के हौसले काफी बुलंद है। चोर ने इसबार जज के घर मे ही हाथ साफ कर दिया। 
के.हाट थाना क्षेत्र के जजेज कॉलोनी में दीवाल तोड़कर चोर ने एडीजे 2 अखिलेश कुमार सिंह के आवास में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एडीजे साहब अभी अवकाश में हैं 
 और पुर्णिया से बाहर है। सुना घर देखकर चोर ने पहले पुरानी दिवाल को तोड़कर अंदर जाने जाने का रास्ता बनाया, फिर घर के अंदर गोदरेज को तोड़कर नगदी सहित जेवरात की चोरी कर ली।
घर का दीवाल टूटा देख निगरानी कर रहे चौकीदार ने कार्यालय परिचायक संजीव कुमार को खबर दी। जिसके बाद कर्मी ने जज साहब को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि घर का गोदरेज टूटा हुआ है, नगद सहित जेवरात की चोरी हुई है। सभी सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब 1 लाख की चोरी हुई होगी।
घटना की सूचना के.हाट पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँच जाँच की। 
मालूम हो कि जजेज कॉलोनी को अति सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है। जिस मकान में चोरी हुई है उसके पास पुलिस डीएसपी का घर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post