Top News

पटना में रहकर कंपीटिशन की तैयारी कर रहे पूर्णिया के छात्र का शव बरामद

सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पंचायत के मिल्की गांव के वार्ड नं0- 11 के एक छात्र का शव पटना स्थित एक लॉज से मिलने की खबर बताई जा रही है । पारसमणि पंचायत की मुखिया दीपशिखा कुमारी ने बताया कि 23 वर्षीय विजय कुमार पिता बलराम यादव जो ग्रेजुएशन के बाद पटना के एक निजी लॉज में रहकर कई वर्षों से कम्पीटिशन की तैयारी कर रहे थे । 
समाजसेवी मुकेश साह के अनुसार मृत छात्र के पिता बलराम यादव ने  विगत गुरुवार को अपने पुत्र से अंतिम बात किया था जिसके बाद परिजन मक्के की तैयारी में जुटे रहे । इधर शनिवार की सुबह पटना पुलिस के द्वारा दूरभाष पर छात्र विजय कुमार की मौत की बात बतायी जाती है। जिसके बाद परिजनों ने आन फानन में घर का सारा काम काज छोड़ पुत्र का शव लेने पटना निकल पड़े हैं। 
हालांकि लॉज मालिक द्वारा नहीं बल्कि पुलिस द्वारा सूचना दिया जाना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। देर शाम हत्या की बात पुष्टि नहीं हुई है न ही परिजनों द्वारा आवदेन दिया गया है उधर पटना पुलिस शव को पोस्टमार्टम में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post