Purnia
रुपौली से अशोक कुमार साह की रिपोर्ट
पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड क्षेत्र के कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 1 बघवा निवासी सह नियमित शिक्षक दिलीप कुमार यादव की शुक्रवार की संध्या 6:00 बजे अपने आवास पर हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई.! वे 57 वर्ष के थे और अपने पीछे तीन लड़के, एक लड़की एवम पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर इस दुनिया को अलविदा कह गए । वह प्राथमिक विद्यालय गुढ़ियारी टोला, सपहा में लगातार दो वर्षो से पदस्थापित थे । उनका जीवन, सादगी से भरा हुआ था तथा सामाजिक कार्यों में भी उनकी ज्यादा रुचि रहती थी । वे महर्षि मेंही के परम शिष्य थे
उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व विधायक शंकर सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी, रुपौली प्रखंड प्रमुख रेखा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह, पूर्व प्रमुख सह राजद प्रखंड अध्यक्ष खुसेंद्र कुमार निराला, टीकापट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद साह, पूर्व मुखिया अवधेश सरस्वती, कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधिगण और टीकापट्टी क्षेत्र की तमाम जनता आदि ने शिक्षक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है..!
Post a Comment