गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मंत्रालय रामाचार्य वैदिक पाठशाला के तत्वावधान में श्री रामाचार्य गुरु महाराज जी के सन्निधि में पाठशाला के विद्यार्थीगण एवं उनके परिवार को अन्नदान दिया गया।
इस कोरना महामारी में गया क्षेत्र के ब्राह्मणों की स्तिथि दयनीय है। तीर्थ यात्रियों पर निर्भर ये ब्राह्मण डेढ़ वर्षो से बिना कार्य के बमुश्किल अपने एवं परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।कारण निरंतर मंदिर बंद होने से कोई भी तीर्थ यात्री गया क्षेत्र नही आ रहे है
मंत्रालय रामाचार्य वैदिक पाठशाला के द्वारा पूरे कोरोना काल में प्रत्येक वार(सप्ताह) अन्नदान भोजन सामग्री अनेक विद्यार्थी एवं उनके परिवार को निरंतर वितरित करते आ रहे है, ताकि पाठशाला के विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को भोजन की कमी ना हो।इस कार्यक्रम में उपस्थित आकाश पांडे, ऋत्विक पांडे, मधुमंगल पाठक, धनंजय पांडे, बादल बारीक धर्मेंद्र पांडे, आदर्श, प्रत्यक्ष, रौशन, अंकित, पीयूष, विष्णुराज, एवं अनेक विद्यार्थी एवं उनके परिवार उपस्थित हुए।इस विशेष कार्यक्रम की जानकारी पंडित राजा आचार्य जी ने दी
Post a Comment