गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया / गया जिले के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के सेवरा ग्राम पंचायत सीआरपीएफ 159 बटालियन कैंप परिसर में सीआरपीएफ कैंप कमांडेंट अर्पण के नेतृत्व में 850 पौधा रोपण की गई।
इस पौधा रोपण में सेवरा कैंप में तैनात सभी सीआरपीएफ जवानों ने बढ़ चढ़ कर हिसा लेते हुए पौधारोपण किया गया।
इस संदर्भ में सीआरपीएफ 159 बटालियन सेवा कैंप कमांडेंट अर्पण ने बताया कि हेड क्वार्टर से आदेश आया था कि सेवरा कैंप परिसर में पर्यावरण वातावरण को शुद्ध करने के लिए पोधा रोपण की जाए आदेश को पालन करते हुए कैंप परिसर में सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर 850 पोधा रोपण किया गया।पोधा रहने से वातावरण को शुद्ध होती है जिससे जीव जंतु को वृक्ष से शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होता है।इसके साथ पौधा बड़ा होकर वृक्ष होता है तो पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में बहुत कारगर साबित होता है। इस पोधा रोपण में सीआरपीएफ के नौजवान ने भी अपनी भागीदारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खासतौर से सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण झा, हवलदार उग्रसेन, रवि शंकर राय, हरि शंकर यादव कांस्टेबल, सुमित कुमार, अजीत कुमार ,रवि शंकर कुमार , शुभेंदु शर्मा, हरे कृष्णा सिंह , विशाल दत्त आदि ने भाग लिया।
Post a Comment