Top News

पैट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ पंप के सामने काँग्रेस का प्रदर्शन

पूर्णिया: जिला काँग्रेस कमेटी के द्वारा आस्था मंदिर के बगल के पैट्रोल पंप के सामने काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल डीजल के मूल्य में हो रही वृद्धि के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। देशभर में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती इंदु सिन्हा ने प्रेस को संबोधित कर कहा कि आज कोविड महामारी, लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, एक्साइज ड्यूटी व वैट के अधिकतम प्रतिशत, गैस सिलेंडर, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है
उन्होंने कहा कि जनता दोनों (केंद्र एवं राज्य सरकार) से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर दोनों सरकारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष इंदु सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और तब बीजेपी की वे तमाम नेता, जो आज केंद्र सरकार में मंत्री बने बैठे हैं, सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जेल भरो आंदोलन करते थे आज वे तमाम नेता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर चुप हैं वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार में 2015 से अब तक नितीश कुमार की सरकार ने सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों पर वैट लगाया। ऐसे में आज डबल इंजन की दोनों सरकारें लूटने का काम कर रही हैं
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत देश के हर आम नागरिक की जेब पर असर डालती है। आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। 100 से ज्यादा जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। 
इस विरोध प्रदर्शन मे जिला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज़ अहमद, राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री कारण यादव, नगर अध्यक्ष संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिंकू यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बंटी पोद्दार, नन्हे खान, नूर आलम उर्फ़ नन्हा, डगरुआ प्रखंड अध्यक्ष अफ़रोज़ अंसारी, प्रोफेसर उदय कांत झा, दिलखुश ख़ान, ललन कुमार, दिनकर स्नेही, सोनल सिंह, आलम अहमद, सन्नी सौरव एवम कई कांग्रेसी मौजुद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post