Top News

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच दर्जन से अधिक जानवरो को पुलिस ने किया बरामद

गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया के आमस थाना क्षेत्र के हमज़ापुर-इमामगंज मोड़ के समीप से स्थानीय पुलिस ने पांच दर्जन से अधिक जानवरो को बरामद किया है।बताया जा रहा है कि हमज़ापुर में पुलिस ने कई स्थानो पर छापेमारी करके लगभग पांच दर्जन से अधिक  जानवरों को बरामद कर फिलहाल आमस थाना में रखा है।इसके अलावा दो कन्टेनर भी बरामद किए गए हैं जानवरो का अड्डा चलाने के मामले में हमज़ापुर में दो पक्ष आपस मे उलझ गए और मारपीट कर बैठे।पुलिस ने  मारपीट की सूचना मिलने पर रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी मामला दर्ज नही किया गया है। बरामद जानवरो में अधिकतर सांड व बछड़े है  जिसे पश्चिम बंगाल ले जाने के दौरान इन जानवरो को आमस के विभिन्न स्थानो पर रखकर चारा व पानी दिया जा रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post