Top News

25 लाख रूपये मूल्य के 4218 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तारl

आशीष कुमार की रिपोर्ट 
गया जिला के आमस थाना क्षेत्र के स्थित पथरा मोड़ एनएच 2 पर एक ट्रक से 478 काटून में 4218 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरियाणा के पंजाब का गुरुप्रीत सिंह के रूप में की  गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से आ रही एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ02GA7523 है जो झारखण्ड से औरंगाबाद की ओर जा रहा था।जिसे पथरा मोड़ एनएच 2 पर पकड़ा गया है उन्होंने बताया कि ट्रक में तैखाना बनाकर अंग्रेजी शराब को छिपाया और  तैखाने के ऊपर पहले भूसा का बोड़ा  इस्तेमाल किया गया उसके बाद उसके ऊपर लकड़ी का पटरा रख कर छुपाया गया था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया है।जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 25 लाख रूपये बताई जा रही है। वही शराब तस्कर के पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post