पूर्णिया: अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता मकसूद परवेज उर्फ भोला बाबू के निधन के समाचार से अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर छा गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विभाकर सिंह ने कहा वे अच्छे अधिवक्ता थे अपर लोक अभियोजक के रूप में उन्होंने बड़े ही इमानदारी पूर्वक अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया व मिलनसार थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे किंतु बड़े ही मुस्तैदी से उन्होंने बीमारी से ही संघर्ष किया वह हार मानने वालों में से नहीं थे
श्री सिंह ने कहा की उनके सम्मान में बुधवार को अधिवक्ता गण अपने आप को न्यायालय के कार्य से अलग रखेंगे 9:30 बजे दिन में बार लाइब्रेरी के हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के सचिव अजय नंदन मिश्रा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी अधिवक्ता विचार मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक महासचिव गौतम वर्मा सचिन संजीव कुमार सिन्हा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष झा पूर्व अध्यक्ष विकास झा के अलावे हेमंत कुमार यादव सूर्यकांत झा मोहम्मद मुस्ताक मोहम्मद जिया उल हक मोहम्मद जोली सुभाष पाठक सुनील सिन्हा मोहम्मद मुख्तार राजीव रंजन झा राजकुमार झा मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद अकबर खान आदि अधिवक्ताओं ने उनकी नेकदिली की तारीफ की तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Post a Comment