Top News

किसान व खुदरा बिक्रेता के लिए खाद कालाबाजारी रोकने का ऐतिहासिक दिन- निरंजन

Purnia news
पूर्णिया: कृषि निदेशक बिहार के द्वारा जारी पत्र में खाद कालाबाजारी रोकने के लिए जारी की गई सभी की जवाबदेही का बिहार राज्य खुदरा खाद कीटनाशक बिक्रेता संघ ने स्वागत किया है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि यह सरकार का यह ऐतिहासिक आदेश है। इससे बिहार में खाद की कालाबाजारी रुकेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार में इस आदेश के बाद भोले भाले खुदरा उर्वरक दुकानदारो को बरगला कर हड़ताल के लिए उकसा रहे है। उन्होंने ऐसे दुकानदारो को हड़ताल न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह आदेश किसान और खुदरा उर्वरक बिक्रेताओं के हित के लिए है। अगर किसान खुशहाल रहेंगे तो बिक्रेता भी खुशहाल रहेंगे
श्री कुशवाहा ने कहा कि खाद कालाबाजारी के लिए खुदरा खाद बीज बिक्रेता जिम्मेदार नहीं है, इसके लिए थोक विक्रेता और कंपनी जिम्मेदार है। अगर ऊँचे दामो में खाद नहीं मिलेगा तो खुदरा बिक्रेता क्यों बेचेंगे? उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय होने के बाद खाद बिक्रेता के साथ साथ नीचे से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों तक इस जद में आ रहे हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंट नीति से अब उर्बरक के सुचारू एवं निर्धारित मूल्य पर वितरण की ब्यवस्था होगी
श्री कुशवाहा ने सरकार से मांग किया है की चुंकि खुदरा उर्वरक विक्रेता किसानो से सीधे जुड़े होते है,इसलिए सरकार कंपनियों को सीधा खुदरा उर्वरक विक्रेताओ को खाद बिलिंग करने का आदेश दे,जिससे कालाबाजारी पूर्ण रूप से खत्म हो सके।इस मौके पर संगठन के प्रधानमहासचिव भरत कुमार भगत मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post