पूर्णिया: बायसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से कुल-774 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में मुज़फ्फरपुर का एक तस्कर नीरज कुमार पिता-रामशंकर राम साकिन-सेंदुआरी थाना- मोतीपुर को गिरफ्तार किया है
बायसी थाना अंतर्गत गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दालकोला की ओर से आ रही ट्रक रजि0 न0-बीआर 31 जिए 5054 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ट्रक में बने तहखाने से उक्त वाहन से कुल -774 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है
विधिसम्मत कारवाई पुर्ण करते हुए बिहार राज्य में पूर्णतः प्रतिबंधित शराब एवं तथा उक्त वाहनों को विधिवत जप्त किया गया। तथा गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment