Patna news
जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोक जन शक्ति पार्टी के टूट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय रामविलास पासवान की विरासत की रक्षा होनी चाहिए। परिवार से अधिक महत्वपूर्ण विचार है। रामविलास पासवान जी के विचारों की हिफाज़त हम करेंगे
उन्होंने कहा कि राम विलास जी कहा करते थे कि मैं उस घर में दिया जलाने आया हूँ, जिस घर में सदियों से अंधेरा था। उन्होंने गरीब व मजलूम लोगों को मजबूत किया। हमेशा पिछड़े समाज के लोगों के हकोहुक़ूक़ की बात की। आज रामविलास पासवान नहीं हैं। ऐसे में जन अधिकार पार्टी (लो०) रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करेंगी। वैसे भी हमारी पार्टी गरीबों, कमजोरों और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनती रही है। आगे भी हमारी पार्टी रामविलास पासवान की सोच को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
Post a Comment