Top News

7 दिनों से गायब महादलित महिला सुराख लगाने में पुलिस असफल

Purnia news
पूर्णिया: मीरगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर खगहा पंचायत अधीन वार्ड नं-02 से गायब महिला का सप्ताह दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। अपहृत महिला का नाम 26 वर्षीय गुड़िया देवी पति चन्दन ऋषि बताया जाता है, जो रंग में साफ एवं मध्यम कद की है। पति के अनुसार विगत मंगलवार से गायब पत्नी की खबर पाकर वे आनन फानन में दूसरे राज्य से मजदूरी छोड़ गांव पहुंचे वहीं घर मे रह रहे सास एवं घर के बगल के वार्ड सदस्य पति नारायण ऋषि ने बताया कि मंगलवार को देर शाम ग्लैमर बाईक से एक युवक आया जो गुड़िया देवी को साथ बैठाकर निकल गया मास्क और हेलमेट के कारण पहचान नहीं हुई। गायब महिला को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिन्हें महिला सुसराल में अपने सास के पीछे छोड़ कर युवक के साथ गई
 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गायब महिला से बात हो रही है जो दवाब में पता बदल-बदल कर बताती है। अपहृत महिला के पति चन्दन ऋषि ने बताया कि उसके मां ने थाना में अज्ञात लोगो पर अपहरण का आवेदन दिया है। वहीं गायब होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा बरामदगी का आश्वासन भी मिला है। परन्तु अपहरण जैसे आपराधिक मामले में थाना को स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा अबतक कोई सूचना न देना, न ही प्राथमिकी दर्ज करवाना , प्रशासन को गुमराह करने जैसा है कुछ लोगों ने नाम का जिक्र नहीं करते हुए  बताया कि महिला का अपहरण करने वाला पास के ही गांव का दूसरे जाति का है जो पहले से आवाजाही करता था , जो महिला के साथ यौन दुराचार के नियत से अगवा किया है। अपहरणकर्ता मीरगंज के ही आसपास छिपे हुए है जिसे बचाने में कई लोग लगे हुए हैं वहीं गांव में चल रही गतिविधि की जानकारी के लिए दर्जनों युवक घूम रहे हैं।  इस संदर्भ में मीरगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि थाना में अबतक लिखित आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर खोजबीन की प्रक्रिया की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post