भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया: भरगामा थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार स्थित इंडिया एटीएम से सोमवार को एटीएम हेराफेरी कर खाता से 48 हजार रुपया की अवैध रूप से निकासी किए जाने को लेकर पीड़ित युवक सुशील कुमार ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
पीड़ित खजुरी पंचायत के वार्ड 10 निवासी सुशील कुमार ने थाना में दिया आवेदन में लिखा है कि खजुरी बाजार स्थित इंडिया वन एटीएम पर रुपया की निकासी करने के लिए गया तो एटीएम में प्रयास करने के बावजूद रुपया की निकासी नहीं हो पाई। एटीएम के पास मेरे पीछे लाइन में लगे युवक युवक मेरे द्वारा एटीएम से ₹1 निकालने का प्रयास के दौरान मदद के लिए आ गया। मदद के बहाने युवक ने मेरे एटीएम को हेराफेरी कर अपने पास रख लिया। एटीएम से रुपया निकासी नहीं होने के बाद मैं घर चले गया
घर पर कुछ देर रुकने के बाद मेरे मोबाइल पर 45000 रुपए के निकासी का मैसेज आया। कुछ देर के बाद अलग-अलग 2000 एवं 14 00 रुपया की निकासी का मैसेज आया।जिसके बाद सेंट्रल बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम को मैं ब्लॉक करा दिया। थाना में दिए आवेदन में पीड़ित युवक ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है ।
Post a Comment