Araria news
अररिया: आगामी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर कोरोना टीकाकरण के लिए भरगामा में मिशन 4000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 4000 टीकाकरण के लिए 35 जगहों पर टीकाकरण के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। मिशन 4000 की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की बैठक केंद्र प्रभारी डॉक्टर ओम प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मिशन 4 हजार टीका करण की सफलता को लेकर टोले मोहल्ले में प्रचार प्रसार करने व बुद्धिजीवियों से संपर्क स्थापित कर टीका करण का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्णय लिया गया बैठक में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि अल्पसंख्यक बहुल इलाके में टीकाकरण दर लक्ष्य से काफी कम है लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जनप्रतिनिधि से सहयोग लेने की बात कही गई। टीकाकरण के लिए आशा कार्यकर्ता एएनएम आंगनबाड़ी सेविका को टीका करण के लिए निर्धारित जगह की सूचना आम लोगों में प्रचारित प्रसारित करने का निर्देश दिया गया।
टीकाकरण को लेकर संबंधित क्षेत्र में प्रचार वाहन भेजने का प्रस्ताव लिया गया। धर्मगुरुओं से संपर्क स्थापित कर लोगों में टीका के प्रति जागरूकता पैदा करने का निर्णय लिया गया। एपीएससी में पदस्थापित चिकित्सकों से स्थानीय लोगों की बैठक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया टीकाकरण के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर ओम प्रकाश मंडल, डॉ हजारी सिंह, डॉ बाबर , स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार यूनिसेफ प्रतिनिधि अमिता कुमारी, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि संतोष कुमार,पीरामल प्रतिनिधि उदय कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
Post a Comment