Top News

आशा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही: जूही महबूबा

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
कटिहार: अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में आशा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जूही महबूबा कर रही थी। वही उपस्थित आशाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती जूही महबूबा ने कहा कि मृतक आशा मुन्नी कुमारी के परिजनों को सरकार 50 लाख रुपया मुआवजा दे, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए आशा कर्मी इमानदारी पूर्वक कार्य कर रही है कोरोना महामारी में जान हथेली पर लेकर लोगों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए अपनी जान न्योछावर तक कर दी है। वैक्सीनेशन का कार्य में भी आशा कर्मी का अहम भूमिका है। इसके बाबजूद इनका बकाया बेतन नहीं दिया जा रहा है, सरकार इनका शोषण कर रही है
उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारी,  मैनेजर एवं अकाउंटेंट पर मानदेय में कटौती का भी आरोप लगाया है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से काजी शाहबाज, मोहम्मद यासीन सहित दर्जनों आशा उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post