Top News

भीषण सड़क हादसे में शादी से पहले ही दुल्हे की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

Gaya news
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
बिहार के गया जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. दरअसल, जिले में भीषण सड़क हादसे में शादी से पहले ही दुल्हे की मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, देर रात चमरुचक से चंद्र यादव के बेटे की बारात नवादा के सिरदला प्रखंड के तारबरदाहा गांव से निकली थी. जिसके बाद रास्ते में ही जिस स्कार्पियो पर दूल्हा बैठा था वह अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद दुल्हे की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में छह लोग सवार थे और इस हादसे में दूल्हा के दो बहनोई रवि और श्रीराम यादव दोनों ही जख्मी हो गए. किसी तरह आनन-फानन में दोनों गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही घटनास्थल से मृत दुल्हे के शव को चमरुचक के लोग बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अपने गांव रात में ही लेकर चले गए इस घटना की सूचना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पूरे परिवार को समझाने में लगी हुई है. वहीं, दोनों गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post