गया जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा निवासी स्वर्गीय डॉक्टर परमेश्वर सिंह कि 12 वीं पुण्यतिथि राजेंद्र आश्रम मैगरा में राजेंद्र सिंह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में कोविड-19 के मापदंड के ख्याल रखते हुए मनाया गया.
जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विचार एवं सोच गरीबों वंचितों एवं असहाय लोगों की सेवा एवं जुल्म अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना आवाज उठाना ही उनके सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कार्यक्रम में उपस्थित उपेंद्र यादव, नितीश कुमार, पिंकू अखौरी, डॉ रामकुमार, नवल सिंह, गुलटेन सिंह, मुनमुन सिंह, नंद किशोर सिंह, डॉक्टर नागेंद्र सिंह, विवेक सिंह, हर्ष कुमार, विप्लव कुमार, सतीश कुमार, सनी आदि लोग माल्यार्पण करने के बाद उनके आदर्श पर चलने की सलाह दिया
Post a Comment